Aba News

भीषण गर्मी में मानव सेवा परिवार का सेवा भाव: शहर में शीतल पेयजल और पौष्टिक आहार की नि:शुल्क व्यवस्था

गिरिडीह: भीषण गर्मी को देखते हुए मानव सेवा परिवार गिरिडीह ने इस वर्ष भी अपनी परंपरा को निभाते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर चलंत ठेला के माध्यम से शुद्ध शीतल पेयजल, सत्तू, चना-गुड़ और शरबत की नि:शुल्क व्यवस्था शुरू की है।

संगठन के पदाधिकारी अशोक केडिया ने बताया कि यह सेवा पिछले 10 वर्षों से लगातार जारी है और इस वर्ष भी पूरे गर्मी के मौसम तक यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने समाज के लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि इस सेवा को सुचारू रूप से चलाने में किशन अग्रवाल, रोहित जालान और वे स्वयं पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें