Aba News

शादी के बाद ससुराल आए बच्चे की बराकर नदी में डूबने से मौत, खुशियों में छाया मातम

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगों गांव में एक दुखद घटना सामने आई, जहां शादी समारोह में शामिल होने आया 12 वर्षीय सुनील यादव बराकर नदी में नहाते समय डूब गया।

वह अपनी बहन का ससुराल आया था और रविवार सुबह बिना बताए नदी में नहाने चला गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, और अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें