गिरिडीह के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्र ने शुक्रवार को कुटुंब न्यायालय परिसर में वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर मशीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है” और ऐसी सुविधाएं आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी होती हैं। यह सुविधा गिरिडीह की प्रसिद्ध कंपनी कार्बन रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है, जिसकी क्षमता 150 लीटर है।


कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत ने कंपनी के अध्यक्ष सुरेश जालान की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।












