गिरिडीह, 4 मई 2025 — अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा ग्राम तुलाडीह, प्रखंड बिरनी के सामुदायिक भवन में आज गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

यह यज्ञ “गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ” अभियान के तहत शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है। यज्ञ का संचालन बिरनी प्रखंड समन्वयक विशेश्वर साव ने किया।

कार्यक्रम में लगभग 50 ग्रामीणों ने भाग लिया और यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित कर सभी के स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की सफलता में कई ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।













