गिरिडीह एसपी के निर्देश पर अवैध कोयला और लोहा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने देर रात सीसीएल की कबरीबाद माइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोल स्टॉक, आउटसोर्सिंग यार्ड और माइंस क्षेत्र का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और बाकी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।













