Aba News

गिरिडीह में रोटरी क्लब का बैडमिंटन टूर्नामेंट, खेल और सेहत का अनूठा संगम

गिरिडीह में रोटरी क्लब द्वारा इनडोर स्टेडियम में एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी परिवार के सदस्यों ने विभिन्न ग्रुप में सिंगल, डबल और मिक्स डबल मुकाबलों में भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने किया, जबकि आयोजन में अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, सचिव मयंक राजगढ़िया समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

प्रतियोगिता में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें