Aba News

कला संगम की रंग यात्रा: शहर के चौक-चौराहों पर बिखरी रंगकर्मियों की अद्भुत प्रस्तुति!

गिरिडीह में स्व. जे.पी. कुशवाहा स्मृति नाटक एवं स्व. उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य-शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के चौथे दिन कला संगम के कलाकारों ने भव्य रंग यात्रा निकाली। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

आयोजन में सचिव सतीश कुंदन, संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, सह-सचिव मदन मंजरवे सहित कई रंगकर्मी मौजूद रहे। सचिव सतीश कुंदन ने कहा, “कला सवाल खड़े करती है और उन्हीं सवालों का जवाब भी देती है।” कला संगम के इस अनोखे आयोजन ने शहर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें