नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11, सिहोडीह कॉलेज मोड़ पर न्यू स्पाइस विला फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। संचालक विशाल कुमार की मां चंद्रिका देवी, भतीजी खुशी और पंकज सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।

विशाल कुमार ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए हर तरह के लज़ीज़ व्यंजन उपलब्ध होंगे। उद्घाटन समारोह में अनिल राम, सुनील कुमार, सावन कुमार, सागर कुमार, पुष्कर, प्रियंका देवी, सुनीता, सोमा मोदी, सुधीर बर्नवाल, प्रियांशु कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।













