Aba News

गिरिडीह में अंडर-16 कबड्डी ट्रायल, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन

गिरिडीह जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा नया पुल मैदान में अंडर-16 लड़के और लड़कियों के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह, पूर्व सचिव अनीता कुमारी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जिलेभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह ट्रायल 22-23 मार्च को धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले राज्य स्तरीय अंडर-16 कबड्डी टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु आयोजित किया गया।

इस ट्रायल में लड़कों की टीम से 12 और लड़कियों की टीम से 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। लड़कों में आनंद शर्मा, जीवन दास, लकी चौधरी, ओम शर्मा, प्रिंस कुमार समेत अन्य खिलाड़ियों को जगह मिली, जबकि लड़कियों में प्रीति वर्मा, पूनम कुमारी, अंकिता कुमारी, सोनाक्षी पांडे और अन्य खिलाड़ियों का चयन हुआ। गिरिडीह जिला कबड्डी एसोसिएशन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें