Aba News

स्व. वार्ड पार्षद अमित बरदियार की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

गिरिडीह के वार्ड नंबर 9 के दिवंगत पार्षद अमित बरदियार की छठी पुण्यतिथि पर शास्त्री नगर स्थित छठ घाट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने स्व. अमित बरदियार के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे केवल पार्षद ही नहीं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी भी थे। उन्होंने पूरे शहर के विकास के लिए कार्य किए और उनकी कमी हमेशा खलेगी। श्रद्धांजलि सभा में रंजय बरदियार, अनूप सिन्हा, राजकमल राजेश समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें