Aba News

झारखंड मुक्ति मोर्चा का पंचायत कमेटी का गठन शुरू

देवरी प्रखंड : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गांव-गांव में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान और पंचायत कमेटियों के गठन की शुरुआत कर दी है। झामुमो नेता और पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपने—एक शोषण मुक्त समाज—को साकार करना है।

सरकार की मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास, सावित्रीबाई फुले योजना और 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को घूसखोरी के खिलाफ आवाज उठाने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न पंचायतों में कमेटियों का गठन कर अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, ताकि पार्टी की विचारधारा को प्रभावी रूप से गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें