बेंगाबाद : प्रखंड के बड़कीटांड़-दलगंदो सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य व फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है—पीसीसी ढलाई कमजोर है, फाउंडेशन बिना गड्ढे के तैयार किया गया है, और कालीकरण में भी अनियमितताएं हैं।

फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले की शिकायत विभागीय अभियंता से करेंगे। यदि निर्माण कार्य एस्टीमेट के अनुसार पूरा नहीं हुआ और घटिया निर्माण की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन होगा। मौके पर कई नेता व ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।













