Aba News

गिरिडीह: स्कूल के बरामदे में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

गिरिडीह : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो गांव में एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई, जिनका शव ग्रामीणों ने सुबह शौच के लिए जाते समय देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मृतका की मां समेत परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और हीरोडीह थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने गांव के ही सुधीर मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां के मुताबिक, बुधवार को खोरीमहुआ चौक पर ललिता देवी और सुधीर मंडल के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें सुधीर ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसी शाम से ललिता लापता थी और अगले दिन सुबह उसका शव बरामद हुआ।

मृतका के चार बच्चे हैं, और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, जबकि हीरोडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें