गिरिडीह : चौकीदार भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने शनिवार को जिला छात्र संघ के बैनर तले विशाल पदयात्रा निकाली। पपरवाटांड़ डीसी ऑफिस से शुरू होकर यह यात्रा कर्पूरी ठाकुर चौक, भगत

सिंह चौक, बड़ा चौक, मुस्लिम बाजार, मौलाना आजाद चौक और कालीबाड़ी चौक होते हुए टावर चौक पहुंची। अभ्यर्थियों ने लगाते हुए कहा कि 16 से 17 जिलों में मेधा सूची जारी कर जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी कर दी गई है, लेकिन गिरिडीह में अब तक सूची प्रकाशित नहीं हुई। वे कई बार आवेदन और धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता है। अभ्यर्थियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मेधा सूची जारी करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।













