Aba News

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने मिडिल स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन

गिरिडीह : बेंगाबाद मिडिल स्कूल में इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा एक माह का मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेंसई करन कुमार ने इस कार्यक्रम में 175 छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना था। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, साथ ही 151 लंच बॉक्स और सैनिटरी पैड्स भी दिए गए।

इस कार्यक्रम का आयोजन क्लब की अध्यक्ष सोनाली तारवे की देखरेख में हुआ, जिसमें विद्यालय की प्राचार्या सुनिता जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। क्लब की आईपीपी सुमन गौरीसारिया, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद और सदस्याओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। यह पहल समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें