देवरी प्रखंड : झारखंड मुक्ति मोर्चा के 52वें स्थापना दिवस की भव्य तैयारी के लिए देवरी प्रखंड में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा ने देवरी को चार जोन में बांटकर जोन प्रभारियों की नियुक्ति की। प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन, बैनर-पोस्टर लगाने और हर पंचायत में न्यौता देने हेतु कमेटी गठित की गई। पश्चिम छोर जोन के प्रभारी कैलाश प्रसाद यादव, उत्तरी छोर के किशोर वर्मा, मध्य छोर के मुजाहिर अंसारी और पूर्वी छोर के अनिल चौधरी बनाए गए।

जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया और स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि देवरी से पाँच हजार कार्यकर्ता गिरिडीह जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता अनिल चौधरी और संचालन मुजाहिद अंसारी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













