रोटरी गिरिडीह द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी कैंप के तीसरे दिन यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया अमेरिका से आए डॉ टॉम कैम्पर एवं डॉ जनाथन ब्लैक के नेतृत्व में 16 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम द्वारा कुल 12 लोगों का सफल प्लास्टिक सर्जरी किया गया।

इसमें अधिकतर वैसे बच्चें शामिल हैं जिनके कटे होंठ और जलने के कारण सटी अंगुलियाँ की सर्जरी की गई। कैंप के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, सचिव मयंक राजगढ़िया, कैंप संयोजक बिजय सिंह आदि का अहम योगदान रहा।














