गिरिडीह : अरबों रुपयों के 69 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के क्रम में गिरिडीह शहर के झामुमो नेता और गिरिडीह सदर अंचलाधिकारी मो असलम के बीच रविवार को हुई धक्का मुक्की मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में घटना के दूसरे दिन सोमवार को उपायुक्त की पहल पर सीओ मो असलम ने पुनः मोर्चा संभाल लिया है।

पुलिस प्रशासन के सहयोग से उन्होंने जमीन की मापी कराई। मौके 0आर मौजूद अंचलाधिकारी मो असलम ने कहा है कि सदर अंचल के बिशनपुर मौजा के खाता नंबर 34 के प्लॉट नंबर 648 और 649 में कुल 34 और 35 एकड़ जमीन है। जिसे अतिक्रमण हटाकर उसकी नापी कराई जा रही है। इस मामले में जमीन माफिया पर कार्रवाई के लिए पचंबा थाना में लिखित सूचना दी गई है।














