गिरिडीह : बनियाडीह स्थित नर्मदा नाथेस्वर मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच कलश यात्रा निकाली। इस यात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जल लेकर मंदिर लौटे।

मंदिर के जीर्णोद्धारकर्ता अर्जुन राय ने बताया कि यह परंपरा 1961 से चली आ रही है, और इस यात्रा के साथ चार दिनों का प्राण प्रतिष्ठा और पूजन शुरू हुआ। श्रद्धालु इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना में भाग लेते हैं और भगवान के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।













