गिरिडीह : जिला अधिवक्ता संघ सभागार में जागो फाउंडेशन और जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नू कांत ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। कार्यक्रम में उर्मिला शर्मा, मीता ठाकुर, मीरा कुमारी, कामना सिंह और शालिनी सिंह सहित कई महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।














