Aba News

गांडेय प्रखंड के दलित परिवारों की समस्याओं पर प्रशासन से समाधान की मांग

गांडेय प्रखंड : दासडीह पंचायत स्थित दलित टोला जियनपुर में पानी और सड़क की गंभीर समस्या सामने आई है। यहां लगभग 30 परिवारों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि 3 सोलर आधारित पानी टंकी में से 2 बेकार हैं। सड़क निर्माण और सरकारी सुविधाओं की कमी भी जियनपुर के दलित परिवारों के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

पूर्व जिप सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने प्रशासन से इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की और 22 फरवरी को गांडेय में होने वाली किसान-मजदूरों की समस्याओं पर मीटिंग में भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें