गिरिडीह : बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को शिशुओं का सुवर्ण प्राशन संस्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आनंद कमल व उपाध्यक्ष डॉ. सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने 97 बच्चों को इस आयुर्वेदिक औषधि की प्रथम खुराक दी, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और बौद्धिक विकास में सहायक होती है।

वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुए इस संस्कार को आचार्य सतीश मिश्रा ने संपन्न कराया। विद्यालय के अनुसार, सुवर्ण प्राशन एक वर्ष में 13 बार दिया जाता है और संक्रामक रोगों से बचाव में कारगर है।













