गिरिडीह : पंचम्बा थाना क्षेत्र में आज सरस्वती पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लेग मार्च निकाला गया। थाना इंस्पेक्टर मंटू कुमार ने बताया कि प्रशासन ने शांतिपूर्ण पूजा और मूर्ति विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।

यह फ्लेग मार्च इलाके में शांति बनाए रखने के लिए आयोजित किया गया, ताकि सभी लोग अपने धार्मिक कार्यों को सुरक्षित तरीके से संपन्न कर सकें।













