बगोदर : भूतपूर्व विधायक कॉमरेड महेन्द्र सिंह के 20वे शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को गिरिडीह के बगोदर में भारी भीड़ देखने को मिला। हजारों की संख्या में भाकपा माले के नेता कार्यकर्ता ओर समर्थक पहुंचे हुए थे। आयोजन स्थल से लेकर उनके पैतृक गांव खंभरा लाल झंडे से पटा हुआ था। हर समर्थकों के हाथ में लाल झड़ा दिखा। शहादत दिवस कार्यक्रम की शुरुआत उनके गांव से हुआ। 
जहां माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, राज्य सचिव मनोज भगत, पूर्व विधायक और उनके बेटे विनोद सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव और निरसा विधायक अरूप चटर्जी समेत कई वामपंथी नेताओं ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं गांव से ही समर्थकों का हुजूम सड़को पर उतरा, जो जुलुश की शक्ल में बगोदर मैदान पहुंचा। इस दौरान शहादत दिवस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर ने कहा कि लाल झंडे के समर्थकों को कभी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

महासचिव दीपांकर ने कहा कि बगोदर शुरू से लाल झंडे का गढ़ रहा है और हारना और जितना चुनाव में लगा रहता है। कार्यक्रम को निरसा विधायक अरूप चटर्जी के साथ पूर्व विधायक राजकुमार यादव और बिनोद सिंह समेत कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया













