Aba News

गिरिडीह में रोड सेफ्टी बाइक रैली का आयोजन

गिरिडीह जिला परिवहन कार्यलय ने “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025” के तहत रोड सेफ्टी बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

बाइक रैली समाहरणालय से शुरू होकर प्रमुख चौकों से होती हुई पपरवाटांड़ चौक तक गई। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी  शैलेश कुमार प्रियदर्शी और अन्य अधिकारियों ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और वाहन दस्तावेज सही रखने की अपील की। साथ ही, दुर्घटनाओं से बचने के लिए गति सीमा का पालन करने और “गुड समरिटन” योजना के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें