गिरिडीह : गुरुवार को गिरिडीह विधायक प्रतिनिधि और जेएमएम नेता भरत यादव ने दुःखहरनाथ मंदिर परिसर में कंबल वितरण का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बुजुर्ग और असहाय लोगों को कंबल देकर उनकी मदद की गई, जिससे वे खुश नजर आए। इस अवसर पर भरत यादव ने कहा कि बुजुर्गों और असहाय लोगों की सेवा करना उनका सौभाग्य है और भविष्य में भी ऐसे मदद के काम जारी रहेंगे। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य मिंटू सोरेन, सनोज यादव, सुमित यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।













