गिरिडीह : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद निवासी दामोदर यादव की हत्या तीन दिनों पहले कर दी गई थी. इस मामले को लेकर विभन्न राजनीतिक दलो के नेताओ व जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया वही उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली इसके बाद सीसीएल के महाप्रबंधक व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात किया . वही सभी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. आए दिन कोई न कोई घटना को ये अपराधी अंजाम दे रहे है.इस मामले में पुलिस ने अच्छा कार्य किया है ज़रूरत है कड़ी कार्यवाई की वही सभी ने सीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग से पीड़ित परिवार को आर्थिक लाभ देने की मांग की और कहा जब तक परिवार को लाभ नही मिलने की सूरत में बड़ा आंदोलन का रुख इख्तियार करे













