गिरिडीह : श्री श्याम मंदिर में होने वाले आगामी 20 दिसम्बर से 13वां वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में श्री दादी परिवार की ओर से प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में मंदिर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी दी गई। बताया गया कि पहला दिन 20 दिसम्बर को श्री रानी सती दादी जी का भव्या पाठ ,भव्या नृत्य नाटिका के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सूरत की प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचिका सुरभि बिरजूका उपस्थित होंगी। साथ ही 401 महिलाएं भी मंगल पाठ में शामिल होंगी। साथ ही अन्य महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि दिलीप बगेड़िया, दिवस मुसद्दी पवन चूड़ीवाला ,आकाश दादीची, प्रवाल छपरिया, सचिन केडिया, सूरज टिंबरेवाल, अतुल शर्मा,यानोज जालान, आदि मौजूद थे।



