गिरिडीह: धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को सुबह से देर शाम तक टावर चौक समेत शहरी क्षेत्र का सभी इलाकों में काफी चहल पहल देखने को मिला। इस मौके पर शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या भी बनी रही। हालांकि यातायात पुलिस और नगर थाना पुलिस भीड़ को लेकर अलर्ट दिखे।

लोग सुबह से ही खरीदारी में जुट गए थे और सुबह से देर रात तक जमकर खरीदारी किया। इस मौके पर बर्तन दुकान ज्वेलरी दुकान पूजा दुकान फर्नीचर की दुकान इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में खासा भीड़ नज़र आया। वही लोग झाड़ू खरीदने भी नजर आए। टावर चौक के साथ साथ मकनपुर चौक मौलाना आजाद चौक मुस्लिम बाजार बड़ा चौक काली बाड़ी चौक बरगंडा आदि इलाकों में बजारों की खूब रौनक देखने को मिली। कुल मिलाकर धनतेरस के अवसर पर गिरिडीह बाजार में जमकर धन की वर्षा हुई। लोगों ने अपने मनपसंद से संबंधित सामान खरीदें।













