Aba News

भाजपा के मिलन समारोह में ढाई सौ युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की पूर्व विधायक शाहाबादी ने सभी युवाओं का स्वागत किया.

गिरिडीह: भाजपा के प्रधान चुनावी कार्यालय में रविवार को NDA ने मिलन समारोह का आयोजन किया। मिलन समारोह में पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के साथ आजसू नेता कंपू यादव, आजसू नेता संजय साहू, आजसू नेत्री पूनम देवी के साथ भाजपा नेता विशाल गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता भी मौजूद थे। वही मिलन समारोह में बड़ी संख्या में मुफ्फसिल इलाके के युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री विधायक निर्भय शाहाबादी ने करीब ढाई सौ युवाओं को पार्टी का अंग वस्त्र पहनकार कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाया।

इस दौरान पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि एक बार झारखंड को लूटने वाले हेमंत सरकार ने पूरा ताकत सता में आने के लिए लगा दिया है। लोगो को ऐसे योजनाओं का सपना दिखाया जा रहा है जिसे हेमंत सरकार पूरा कर नहीं सकती। लेकिन सपना जरूर दिखाएगी। कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने ऐसा लूटा, जिसका उम्मीद नहीं किया जा सकता। कहा कि अलग अलग दलों से भाजपा में आने वाले हर युवा साथियों का वो स्वागत करते है। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक स्वर्णकार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें