Aba News

तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,खेल मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन।

गिरिडीह के स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में नवजीवन नर्सिंग होम के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ राज्य के खेल मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी,नगर आयुक्त, विजय सिंह बिरुवा,वन पदाधिकार मनीष तिवारी,जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला,जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, नवजीवन नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. स्वाति बगड़िया, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, सचिव नागेंद्र कुमार, सुनील मोदी,झामुमो के नगर मंत्री रॉकी सिंह,सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विजयी होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पप्पू कुमार,रोहित श्रीवास्तव, विकास कुमार सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

5 करोड़ की सड़क में ‘घोटाले’ का आरोप, ग्रामीणों ने ठेकेदार का काम रुकवाया, बोले, घटिया निर्माण नहीं होने देंगे, कमजोर सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप, तीन महीने से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं; जांच नहीं हुई तो उपायुक्त से करेंगे शिकायत