Aba News

सावन में शहर की सफाई पर कांग्रेस का जोर, महापौर से मिले धनंजय सिंह

गिरिडीह: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार से मुलाकात कर शहर की सफाई, सड़क और वार्डों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। उनके साथ ब्रह्मऋषि समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह भी मौजूद थे। धनंजय सिंह ने कहा कि सावन माह में शहर के प्रमुख मार्गों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री का गृह क्षेत्र होने के कारण नगर निगम की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

 

धनंजय सिंह ने वार्ड पार्षदों द्वारा कुछ क्षेत्रों की उपेक्षा किए जाने की शिकायत भी महापौर के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि कई वार्डों में आवश्यक कार्य केवल पार्षद के हस्ताक्षर के अभाव में लंबित हैं। इस पर महापौर प्रमिला मेहरा ने आश्वासन दिया कि यदि कोई पार्षद हस्ताक्षर नहीं करता है तो संबंधित नागरिक सीधे उनके पास आएं, उनका कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोहल्लों की सड़कों का निर्माण आवश्यकता के अनुसार पीसीसी या पेवर ब्लॉक से किया जाएगा। वहीं धनंजय सिंह ने वार्ड-9 स्थित डॉ. देव के घर से शास्त्री नगर जाने वाली जर्जर सड़क के शीघ्र निर्माण की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

5 करोड़ की सड़क में ‘घोटाले’ का आरोप, ग्रामीणों ने ठेकेदार का काम रुकवाया, बोले, घटिया निर्माण नहीं होने देंगे, कमजोर सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप, तीन महीने से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं; जांच नहीं हुई तो उपायुक्त से करेंगे शिकायत