Aba News

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत गिरिडीह में वृक्षारोपण व सेवा कार्य, मूक-बधिर विद्यालय में हुआ विशेष आयोजन

गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मूक-बधिर विद्यालय छात्रावास परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 25 फलदार पौधे लगाए गए, 5 नए पंखे स्थापित किए गए तथा 8 खराब पंखों की मरम्मत कराई गई। इसके अलावा छात्राओं के बीच 300 सैनिटरी पैड वितरित किए गए, बच्चों को बिस्किट दिए गए तथा सभी छात्र-छात्राओं के लिए गोलगप्पा और चाट की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों के बीच सेवा कार्यों को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष विकास खेतान सहित मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा के अध्यक्ष अंकित सरावगी, सचिव निखिल झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष शेखर जालान, सुनील मोदी, प्रदीप डोकानिया, शंभू सरावगी, दिनेश खेतान, राहुल केड़िया, रवि बसईवाला, अमित अग्रवाल, अंकुश बसईवाला एवं रितेश मोदी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों एवं सेवा भाव से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें