Aba News

देवघर पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, पत्नी संग बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक, झारखंड की खुशहाली की कामना

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।पूजा के दौरान मंत्री ने बाबा बैद्यनाथ से राज्य और देश की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही झारखंड के सर्वांगीण विकास, प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याण की भी प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा झारखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रदेश के किसानों, युवाओं और आम जनता के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है।बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने मंत्री का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद वे मंदिर परिसर से रवाना हो गए। उनके देवघर आगमन को लेकर समर्थकों में भी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें