Aba News

गिरिडीह में लायंस क्लब पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम संपन्न, मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान

गिरिडीह के सिरसिया स्थित सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन-5 के 13 लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट द्वारा किया गया। इसकी अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने किया। इस अवसर पर ज़ोन चेयरपर्सन लायन प्रेम पाठक, लायन सतीश कुमार, पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन माधव लखोटिया, लायन गणेश सिंह, लायन दीपक चौबे एवं लायन प्रकाश अरोरा प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गिरिडीह, देवघर, मधुपुर, दुमका, धनवार, इसरी, बगोदर और झुमरी तिलैया के विभिन्न लायंस क्लबों के 60 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि लायन शुभ्रा मजूमदार ने डिस्ट्रिक्ट एवं इंटरनेशनल स्तर के लक्ष्यों की जानकारी देते हुए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। वहीं लायन राहुल वर्मा ने पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षकों ने अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के दायित्वों एवं जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि मानव सेवा और सामाजिक कार्यों को इस प्रकार किया जाए कि उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, सचिव लायन डॉ. सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन गौतम सागर, लायन राहुल कुमार, लायन दशरथ प्रसाद, लायन उदय भदानी, लायन राहुल कृष्णा, लायन अरविंद कुमार, लायन अवनीश अंशु सहित कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें