गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली BLO-BLA-2 की तृतीय बैठक और चुनाव पाठशाला की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रारूप मतदाता सूची और ASDDF सूची का सत्यापन कर डुप्लीकेट, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित एवं संदिग्ध मतदाताओं की समीक्षा की जाएगी, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाई जा सके।

बैठक में प्रपत्र-6, 6A, 7 और 8 की समीक्षा के साथ 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर भी चर्चा होगी। उप विकास आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से अपने BLA-2 को बैठक में भेजने और BLO के साथ समन्वय कर मतदाता सूची के सूक्ष्म सत्यापन में सहयोग देने की अपील की। चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।












