Aba News

12 सूत्री मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के संयुक्त बैनर तले सोमवार को गिरिडीह समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी चाँद मोहम्मद के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मॉब लिंचिंग, धार्मिक स्थलों पर कथित हमलों, धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, संविधान, सामाजिक न्याय, धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक समानता से जुड़े मुद्दों पर 12 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सीएए, यूसीसी, वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 सहित विभिन्न कानूनों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन, मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, जाति आधारित जनगणना, सांप्रदायिक हिंसा रोकने के लिए प्रभावी कानून और विभिन्न आयोगों की सिफारिशें लागू करने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मंसूर अंसारी और नगर अध्यक्ष गुलाम शाकिर ने संयुक्त रूप से किया। धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें