Aba News

डॉक्टर से लौट रहे दंपती की बाइक हादसे का शिकार, पति की मौत; महिला डॉक्टर की तत्परता से बची पत्नी की जान

गिरिडीह के पंचम्बा थाना क्षेत्र के पथला नावाडीह के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डांडीडीह निवासी 35 वर्षीय सुनील पासवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बेजेंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, दोनों जमुआ स्थित एक डॉक्टर के यहां इलाज कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े रहे।

इसी बीच कैंप ड्यूटी समाप्त कर लौट रहीं डॉक्टर नेहा कुमारी की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस रुकवाकर दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बेजेंती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं डॉक्टर नेहा कुमारी और एंबुलेंस कर्मियों की त्वरित मानवता पूर्ण पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें