Aba News

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाओं की चमक, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता ने जीता दिल

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को एक भव्य अंतर-सदन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों की वाकपटुता, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के लिटरेरी क्लब ” श्रीजन ” के तत्वाधान में आहूत हुई। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए विषय “क्या प्लास्टिक को पूरी तरह प्रतिबंधित कर देना चाहिए?”, वहीँ कक्षा नौवीं से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विषय ” क्या विद्यालय में जंक फ़ूड को पूरी तरह प्रतिबंधित कर देना चाहिए था। चारों अलग-अलग सदनों के प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में दमदार तर्क प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सटीक आंकड़ों और विरोधियों के तर्कों का खंडन करने की शैली ने जजों और दर्शकों को बेहद प्रभावित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने समसामयिक और प्रासंगिक विषयों पर प्रखरता से अपने विचार रखे। “वहीं, प्राथमिक खंड के कक्षा पहली से पांचवीं तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दूसरी ओर, भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने अपनी मासूमियत और ओजस्वी वाणी से सबका दिल जीत लिया। इस भाषण प्रतियोगिता में रूबी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , वहीँ टोपाज हाउस उपविजेता घोषित हुई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। वहीँ विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की। मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें