गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने मारवाड़ी समाज की प्रतिभाशाली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा शर्मा को पूरे झारखंड में सबसे सुरक्षित सिजेरियन प्रसव के मामले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मातृ स्वास्थ्य के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। डॉ. मेघा शर्मा गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रवि महर्षि की पत्नी तथा कोडरमा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रामरतन महर्षि की पुत्रवधू हैं।

वर्ष 2018 से गिरिडीह में सेवाएं दे रहे डॉ. मेघा शर्मा और डॉ. रवि महर्षि अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के कारण समाज में विशेष पहचान रखते हैं। सम्मान समारोह में सम्मेलन के महामंत्री राकेश मोदी, उपाध्यक्ष सुनील मोदी, कार्यकारिणी सदस्य अनिल टिबलेवाल, सदस्य निखिल झुनझुनवाला तथा डॉ. रवि महर्षि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मेघा शर्मा की उपलब्धि को गिरिडीह और पूरे मारवाड़ी समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।












