Aba News

हंसी से तनाव दूर, गिरिडीह में शुरू हुई हास्य योग की नई शाखा

गिरिडीह के रेड क्रॉस भवन में हास्य योग केंद्र की नई शाखा की घोषणा के साथ विशेष हास्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची से पहुंचे झारखंड हास्य योग के प्रमुख संचालक एवं प्रशिक्षक अजीत कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से ऊर्जावान हास्य योगी अरविंद कुमार को गिरिडीह शाखा का प्रमुख संचालक बनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और भजन से हुई, जिसके बाद नमस्ते हास्य, ट्रैक्टर हास्य, तीरकमान हास्य, मालिश हास्य और बेली हास्य सहित कई हास्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।

अजीत कुमार ने कहा कि “हँसता भारत, स्वस्थ भारत” अभियान के तहत हास्य योग को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है ताकि लोग तनावमुक्त और निरोग जीवन जी सकें। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन हास्य योग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में योग गुरु अरिंदम घोषाल, प्रभात खेतान, किरण बर्णवाल, प्रमोद अग्रवाल समेत कई योग प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें