Aba News

अनाथ बच्चों के बीच पहुंचे डीसी रामनिवास यादव, मासूम चेहरों पर लाई मुस्कान

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को लखारी स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी का भ्रमण कर वहां रह रहे बच्चों से मुलाकात किया। साथ ही उनकी देखभाल एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन तथा दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मिशनरीज ऑफ चैरिटी में वर्तमान में 0 से 10 वर्ष तक के उन बच्चों की देखरेख की जा रही है, जिनके माता-पिता नहीं हैं अथवा जिन्हें विभिन्न परिस्थितियों में परित्यक्त अवस्था में पाया गया है। कई बच्चे ऐसे हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं है और जिन्हें संरक्षण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का कार्य संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में वर्तमान में 19 बच्चों का पालन-पोषण एवं संरक्षण किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने संस्थान में उपलब्ध साफ-सफाई, पोषण, चिकित्सा सुविधा तथा बच्चों के लिए बनाए गए सुरक्षित वातावरण की सराहना की। मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतू कुमार, परामर्शी जिला बाल संरक्षण इकाई गिरिडीह, नीलम कुमारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें