Aba News

रामनिवास यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में दिए जरूरी निर्देश

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन, जलापूर्ति तथा स्वच्छता योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों, जलमीनारों की जल्द मरम्मत कराई जाए।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन और जनशिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें