Aba News

तंबाकू निषेध दिवस पर गिरिडीह में नशा उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने लिया संकल्प

गिरिडीह, 1 जून 2025 — अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा आज गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित बाल संस्कारशाला में तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने नशे को वर्तमान समाज की सबसे बड़ी समस्या बताया और लोगों से “व्यसन से बचाएं, सृजन में लगाएं” का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में पूनम बरनवाल, सुमन गुप्ता, मधु चौरसिया और वीणा गुप्ता समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर बच्चों ने जीवनभर नशा न करने का संकल्प लिया। साथ ही ग्राम महेशलुंडी में एक नई बाल संस्कारशाला का उद्घाटन हुआ, जिसका संचालन सृष्टि कुमारी करेंगी। कार्यक्रम की सफलता में तुलसी पंडित, राजेश कुमार राम, दयानंद प्रसाद, कविता कंधवे सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें