गिरिडीह : टावर चौक से पचंबा तक हो रहे फोर लेन सड़क निर्माण कार्य में सुस्ती को लेकर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने मंगलवार को आपत्ति जताई है। साथ ही इन्होंने बिना सुरक्षा के बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहे बिजली मिस्त्री के कार्यों पर सवाल खड़ा किया है।

कहा कि फोर लाइन सड़क निर्माण कार्य में इन दिनों बिजली पोल ओर तार शिफ्टिंग का काम तेज गति से चल रहा है। बिजली मिस्त्री को विभाग द्वारा कोई भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके कारण बिना सुरक्षा के मिस्त्री ऊंची ऊंची पोल पर चढ़कर काम करने को विवश है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण मजदूरों की मौत हो सकती है। इसको लेकर इन्होंने बिजली विभाग के महाप्रबंधक और गिरिडीह उपायुक्त के साथ सरकार के सचिव और विभाग के मंत्री को आवेदन देने की भी बात कही।













