Aba News

नक्सल प्रभावित चतरो गांव में सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित

गिरिडीह : के खुखरा थाना क्षेत्र के चतरो गांव में सीआरपीएफ 154 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमें गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार और सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के दौरान चतरो, घसकरी, चपरी, बासोटांड, और कांडेडीह जैसे कई गांवों के लोगों में घरेलू सामान, खेल सामग्री और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। यह सिविक एक्शन प्रोग्राम नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और स्थानीय विकास के लिए सीआरपीएफ द्वारा नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जैसे कि इस सप्ताह करंदो में इनामी नक्सली साहेबराम मांझी के गांव में भी आयोजन हुआ था। एसपी ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें