गिरिडीह : कुटिया मंदिर रोड स्थित आर आर पी गोयनका सेवा सदन में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के छठे दिन सोमवार को कथा सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक कथा आयोजित की जाती है।

श्रीमद भागवत कथा का राशपान वृंदावन से पहुंची अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता परम पूज्य देवी प्रतिभा जी द्वारा व्यास पीठ से कराया जा रहा है। पूज्य देवी जी ने छठे दिन भगवान श्री कृष्णा और माता रुक्मणी के विवाह का प्रसंग सुनाया इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण के अन्य लीलाओं का वर्णन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार गोयनका एवं ओर इनके परिवार द्वारा आयोजित किया गया है। कथा के सफल संचालन को लेकर रामजीवन गोयनका मुरलीधर गोयनका, दिलीप गोयनका, मुकेश गोयनका, अमित गोयंका, अनूप गोयनका, मनीष गोयनका, बलराम गोयनका, रिशु गोयंका, शुभम गोयनका, तनय गोयनका, मनन गोयनका लगे हुए है।













