देवघर के नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में एक प्राइवेट बस डिपो में खड़ी बसों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे चार बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत अग्निशमन कार्यालय को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई, लेकिन तब तक लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है, और नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।












