Aba News

गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, चार शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अहिल्यापुर के पंडरिया निवासी अफजल अंसारी, मो. समीम, गांडेय के घाटकुल निवासी मो. मनीर अंसारी और रयूफ अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनपुर जंगल में छापेमारी कर इन्हें रंगे हाथों पकड़ा। इनके पास से 14 मोबाइल फोन और 20 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जंगल में छिपकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। टीम ने तुरंत कार्रवाई कर इन्हें गिरफ्तार किया। ये अपराधी कोरियर कंपनियों की वेबसाइट पर फर्जी नंबर डालकर और एयरटेल पेमेंट बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे। पुलिस ने इस सफलता को साइबर अपराध पर बड़ी चोट बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें