
20 दिन से लापता युवक की हत्या का खुलासा! शादी के विवाद में दोस्त ने जंगल में उतारा मौत के घाट
गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से 20 जून से लापता युवक शंकर कुमार सिंह उर्फ बिंदु सिंह की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने मृतक का मानव कंकाल, हत्या में प्रयुक्त गमछा, मृतक के कपड़े, चप्पल, आरोपी का मोबाइल और घटनास्थल के








